-फोटो 64 : बहादुरगढ़ में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी
बहादुरगढ़। भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक सेवामूर्ति का प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। पार्टी जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम, नरेश रोहिल्ला, मंडल अध्यक्ष विजयपाल, पंकज गर्ग, सोनू मान, ऋषि भारद्वाज समेत कई पार्षदों, पंच-सरपंच, प्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गांव परनाला से की। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की फिर से सरकार बनने पर गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संवाद