-फोटो 65 : डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान दुकानदारों से वोट की अपील करते कांग्रेस प्रत्याश
बहादुरगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ काठ मंडी, अनाज मंडी, गांधी मार्केट, रेलवे रोड पर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। राजेंद्र जून ने व्यापारी व दुकानदारों से वोट देने की अपील की। अगले महीने भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिस दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उसी दिन बदमाश हरियाणा छोड़कर भाग जाएंगे। राजेंद्र जून ने ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही व्यापारी, दुकानदार व आमजन से मंथली व रंगदारी की मांग करने वाले बदमाशों को बहादुरगढ़ से भगाने का काम करुंगा। संवाद