बादली। उपमंडल के गांव देवरखाना के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पूजा का सुपर हंड्रेड की परीक्षा में चयन हुआ है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक महेश कुमार ने बताया कि इससे पहले परीक्षा लेवल वन में भी अच्छे अंक प्राप्त किए और अब हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा लेवल 2 में भी सुपर 100 में चयन हुआ है। कक्षा इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया की पूजा मैट्रिक कक्षा में भी विद्यालय सत्र पर प्रथम स्थान पर रही है और अब सुपर 100 में भी विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में हरियाणा के टॉप हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें पूरे हरियाणा के अंदर सिर्फ 100 बच्चों का चयन होना था। पूजा के स्कूल आने पर सरपंच ज्योति ने आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी और कहा कि अध्यापकों की अथक मेहनत व प्रयास का नतीजा है, जो छात्रा पूजा ने गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर गांव के सभी गणमान्य व्यक्ति स्टाफ सदस्यगण उपस्थित रहे।