-फोटो 64 : प्रतियोगिता में पहुंचने पर विधायक राजेश जून का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान करते आयोजक
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 कम्युनिटी हॉल में हुई दो दिवसीय हरियाणा स्टेट पावरलिफ्टिंग बेंचप्रेस चैंपियनशिप में 450 वेट लिफ्टरों ने दमखम दिखाया। स्टेट चैंपियनशिप में देव (झज्जर) ने 53 से 59 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। टीम चैंपियनशिप में झज्जर जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया।
चैंपियनशिप में शहनव, रोहन, मनोज, विनोद, धर्मेंद्र सहित विभिन्न जिलों के खिलाडि़यों ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में पदक जीते। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्टेट स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडि़यों का चयन 7 से 11 जनवरी को फरीदाबाद में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है जिसमें हरियाणा की टीम भाग लेगी।