फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे पटाखे

Thu, 16 Oct 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर प्रतिबंध होने के बावजूद क्षेत्र के कई गांव में खुलेआम बेचे जा रहे हैं। क्षेत्र का छोटा गांव ऊंटलोधा तो पटाखा गोदाम के लिए प्रचलित रहा है, जहां से आसपास के गांव में भी पटाखा सप्लाई होता है। इसके अतिरिक्त फतेहपुर और सिलानी गांव से भी पटाखा की सप्लाई जारी है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बुधवार को राहत देते हुए ग्रीन पटाखे पर छूट दी है लेकिन गांव में बनाए गए गोदाम से प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे धड़ल्ले से सप्लाई हो रहे है। वही एक गोदाम संचालक का कहना है कि थोड़ा पटाखा पहले ही स्टॉक में था जिसे सप्लाई किया जा रहा है।


पटाखों बेचने वालों पर होगी सख्ती
पटाखा निर्माताओं पर नजर रखने के लिए गश्ती टीमें तैनात की जाएंगी। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि पटाखे पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। ग्रीन पटाखों को प्राथमिकता दी जो कम प्रदूषण फैलाते हैं। संबंधित अधिकारियों को गोदाम की निगरानी और बाजार में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ रमन गुप्ता, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें