फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण पर नियंत्रण के दावों के बीच जल रहा कूड़ा, लोगों का घुट रहा दम

विज्ञापन
-फोटो 53 : सांखोल गांव में खुले में पड़े कूड़े के ढेर में लगाई गई आग। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

सांखोल गांव में रविवार को कूड़े के ढेर में आग लग गई। धुआं दिनभर उठता रहा और आसपास के लोगों का सांस लेने में परेशानी हुई। प्रदूषण पर नियंत्रण के तमाम दावों के बीच खुले में कचरा जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। संबंधित विभाग की ओर से भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीण भगवान सिंह, सतविंद्र सिंह, नरेश कुमार ने कहा कि कचरा नियमित रूप से नहीं उठाया जाता जिस कारण लोग या असामाजिक तत्व कचरे में आग लगा देते हैं। इससे जहरीला धुआं फैलता रहता है जो सांस के रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।
विज्ञापन

रविवार को प्लास्टिक, पॉलिथीन और घरेलू कचरे के जलने से उठता धुआं आसपास के इलाके को अपनी चपेट में लेता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहले से ही ठंड और प्रदूषण के दोहरे असर से लोग परेशान हैं ऐसे में कचरा जलाने की घटनाएं हालात को और बदतर बना रही हैं।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार खुले में कचरा जलाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई सख्त कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। लोगों ने मांग की है कि कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित किया जाए और आग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए व ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए।

-फोटो 53 : सांखोल गांव में खुले में पड़े कूड़े के ढेर में लगाई गई आग। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें