बादली। अंडर-17 प्री सुब्रतो फुटबाॅल कप की जोनल प्रतियोगिता के मुकाबले राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में शुरू हुए। पहला मैच एसडीएम देसलपुर स्कूल की टीम ने पीडीएम स्कूल बहादुरगढ़ को हराकर जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के बाद 20 जुलाई को जिला स्तरीय कप का आयोजन भी होगा। ब्लॉक स्तरीय कप में बहादुरगढ़ ब्लॉक की 8 टीमों ने भाग लिया और प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया। पहला मैच एसडीएम देसलपुर स्कूल की टीम ने पीडीएम स्कूल बहादुरगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली ने जीडी गोयनका स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलासी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुभाना को हराकर सेमीफाइनल में और माउंट व्यू स्कूल बहादुरगढ़ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 19 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में ही खेले जाएंगे।