झज्जर। जिले के गांव पाटोदा के पास से गुजरने वाली नहर पर पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 29 वर्षीय जितेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी खेड़ी सुल्तान ने मानसिक रूप से परेशान होकर पाटोदा गांव के पास पेड़ पर फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। जितेंद्र की पत्नी ममता व सास कमला और ससुर पप्पू सिंह द्वारा जितेंद्र पर जमीन ममता के नाम करवाने के लिए दबाव बना रहे थे।जिससे परेशान होकर जितेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार 2014 में जितेंद्र पुत्र राजकुमार की शादी ममता, निवासी गुरुग्राम से की गई थी और मृतक जितेंद्र की एक 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है । इस मामले में मृतक जितेंद्र के पिता राजकुमार की शिकायत पर जितेंद्र की पत्नी व सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।