फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उप सचिव पर गेट पास के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

Sun, 12 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp18- बैठक में विचार-विमर्श करते किसान और आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में आढ़तियों और किसानों ने गेट पास काटने के नाम पर मार्केट कमेटी के उप सचिव पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। इस पर मार्केट कमेटी के सचिव व उप सचिव ने कहा कि किसानों से गेट पास काटने के नाम पर किसी प्रकार के पैसे नहीं मांगे जा रहे हैं। अगर किसान से पैसे की मांग हो रही तो वह इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

अनाज मंडी झज्जर में किसानों की तरफ से लाए गए बाजरे का रिकॉर्ड पोर्टल पर नहीं दिखाया जा रहा। इसके चलते गेट पास नहीं काटे जा रहे है और किसानों और आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 20 से 25 हजार क्विंटल बाजरे का गेट पास अभी नहीं काटा गया है। इसको लेकर मंडी में बाजरे की खरीद और उठान में परेशानी भी आ रही है।
अनाज मंडी में रविवार को आढ़तियों और किसानों की एक बैठक हुई, जिसमें गेट पास न काटने को लेकर आ रही समस्या के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद एसडीएम झज्जर से भी आढ़तियों ने इस मामले को लेकर बात की, जिसके बाद एसडीएम ने सोमवार को इस मामले में आढ़तियों से मिलकर समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन

गेट पास को लेकर आ रही परेशानी : पूनिया
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया ने बताया कि किसानों ने अपना बाजरा गेट पास लागू होने से पहले मंडी में डाल दिया था, अब किसानों को गेट पास को लेकर परेशानी आ रही है। कुछ किसानों और आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों पर गेट पास जारी करने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। गेट पास प्रणाली किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। किसानों को जानबूझकर नियमों के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान निकाला जाए ताकि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान ना होना पड़े। अगर गेट पास जैसी समस्या ऐसे ही बनी रही तो किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी नहीं मिला पाएगा।
प्राइवेट खरीद शुरू होने से है परेशानी : रामनिवास

मार्केट कमेटी के सचिव रामनिवास ने बताया कि मंडी में 22 सितंबर से किसानों के गेट पास काटने शुरू किए गए थे। इससे पहले बाजरा लेकर आए जिन किसानों ने अपने बाजरे का रिकाॅर्ड मार्केट कमेटी के पास दर्ज कराया था, उन किसानाें के गेट पास काटे गए हैं। इसके अलावा मार्केट कमेटी के किसी भी कर्मचारियों की तरफ से गेट पास काटने के नाम पर रुपये नहीं मांगे जा रहे। मंडी में लगातार फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। मंडी में पहुंचे बाजरे का रिकाॅर्ड पोर्टल पर दर्ज कराने से पहले ही प्राइवेट खरीद शुरू कर गई, जिस कारण उन किसानों को परेशानी हो रही है।




बाजरे की आवक और खरीद

जिले में अब तक 8275 किसानों के बाजरे के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 224333.7 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, जिले में 5435 किसानों से 143327 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई है। खरीद के साथ ही बाजरे का उठान भी हो रहा है।


बैठक में बनी सहमति
झज्जर अनाज मंडी के आढ़तियों और किसानों की मार्केट कमेटी के उप सचिव के साथ गेट पास काटने को लेकर शाम को बैठक हुई। इसमें आढ़तियों और मार्केट कमेटी के बीच किसानों का मंडी में आया हुआ बाजरे का रिकॉर्ड दिखाकर गेट पास काटने पर सहमति बनी।



कुछ किसान बिना रिकाॅर्ड दिखाए गेट पास कटा रहे थे, जिस कारण किसानों के गेट पास नहीं काटे गए। किसानों को डाटा दिखाए जाने के बाद किसानों के गेट पास काट दिए जाएंगे। इसको लेकर आढ़तियों और किसानों के साथ बैठक की गई है। इसके अलावा किसानों से गेट पास काटने के नाम पर किसी भी प्रकार के पैसे नहीं मांगे जा रहे हैं। अगर किसी किसान से गेट पास काटने के नाम पर पैसे मांगे गए है तो किसान इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराएं।
विज्ञापन

- कुलदीप जाखड़, उप सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर

12jjrp18- बैठक में विचार-विमर्श करते किसान और आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें