पुलिसकर्मी को सम्मानित करते डीसीपी मयंक मिश्रा।
बहादुरगढ़। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के दिशा निर्देशन व बहादुरगढ़ जोन के डीसीपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे नाके पर आईआरबी के जवान मुख्य सिपाही विरेंद्र, सुरेंद्र, वेद प्रकाश, कपिल व सिपाही सुमित तैनात थे और उनके द्वारा संधिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान नाके पर एक्सयूवी गाड़ी दिखाई थी। जिसकी जांच की गई तो गाड़ी में हथियार व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा द्वारा अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत और ईमानदारी से करने पर आईआरबी के चार जवानों को पुलिस कार्यालय बहादुरगढ़ में प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। संवाद