झज्जर। लगातार मेडल जीतकर झज्जर जिले का नाम देश और विदेश में रोशन करने वाली पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर का पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम में चयन हुआ है। मनु भाकर मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में अपने लाइसेंसी हथियार के संबंधित कार्य के लिए पहुंची थी। इसी दौरान खिलाड़ी मनु भाकर ने उपायुक्त शक्ति सिंह और पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन से मुलाकात की। खिलाड़ी मनु भाकर का दूसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर खिलाड़ी मनु भाकर को शुभकामनाएं दी। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करते रहे सफलता एक दिन जरूर हाथ लगेगी।