फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दफ्तर में बिल जमा कराया, रसीद को फर्जी बता रहा स्टॉफ

Wed, 13 Sep 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में लगे उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम में केवल दो ही उपभोक्ता बिजली संबधी समस्या लेकर पहुंचे। राजेश नाम के उपभोक्ता ने बताया कि उसने अपना दो माह का बिल माछरौली निगम कार्यालय में जमा कराया था, लेकिन इसके बाद भी बिल जोड़कर भेज दिया। रसीद दिखाई तो अधिकारियों ने उसे नकली बताया। इसे लेकर चक्कर काटकर परेशान हो गया। उसने मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि उसने दो महीने का 13 हजार रुपये का अपना बिजली का बिल माछरौली बिजली निगम कार्यालय में भरा था, लेकिन कर्मचारी उसकी रसीद को नकली बता रहे हैं। उसने अधिकारियों से कहा कि जब उसने विभाग के दफ्तर में बिल जमा कराया तो वह नकली कैसे हो गई। इस बात को तो अधिकारी ही बताएंगे कि वहां बिल जमा करने वाले कर्मचारी के पास नकली रसीद कहां से आई। अब निगम उस पर बकाया दिखा रहा है और वह ठीक कराने के लिए परेशान है। वह पहले भी फोरम में आया था लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शहर के वार्ड नंबर 18 निवासी दिनेश ने बताया कि उसके मकान की छत से ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसके चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली के तारों को हटवाने के लिए बार- बार निगम कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन समाधान नही किया जा रहा है। इस अवसर पर दोनों उपभोक्ताओं की शिकायत का समाधान करने के लिए उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिजली निगम से सीजीआरएफ अधिकारी पंकज विनोचा, एसई यशवीर सिंह, एसडीओ सौरभ कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें