फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए 11 नाकों पर 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर लगाए नाके के निरीक्षण के दौरान आपस में बातचीत करते एडीजीपी, डीसी व ए - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली कूच को अड़े किसानों को रोकने के लिए झज्जर पुलिस-प्रशासन बुधवार को अलर्ट नजर आया। किसानों को रोकने के लिए क्षेत्र में 11 जगहों पर स्पेशल नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं बालौर के राजकीय स्कूल में अस्थायी जेल भी बनाई गई है। दिल्ली को जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस की पैनी निगाह है।
विज्ञापन

नाकों की व्यवस्था जांचने के लिए स्वयं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज संदीप खिरवार, जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बहादुरगढ़ पहुंचे। संदीप खिरवार रोहद टोल प्लाजा, बहादुरगढ़ बाईपास, सेक्टर-9 मोड़ सहित अन्य नाकों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन निरंतर विरोध जता रहे हैं। स्थानीय स्तर पर विरोध करने के बाद 26 नवंबर को दिल्ली कूच का फैसला लिया है। इसी के मद्देनजर पुलिस द्वारा क्षेत्र में 11 नाके लगाए गए हैं। इनमें ढांसा बार्डर, झाड़ौदा बार्डर, टिकरी बार्डर, सेक्टर-9 मोड़, निजामपुर बार्डर के अलावा दिल्ली-रोहतक रोड पर कई जगह नाके लगाए गए हैं। जहां पर करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। साथ ही बालौर गांव के राजकीय स्कूल में अस्थायी जेल भी बनाई। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को काबू किया जाए। इसी के चलते बुधवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार बहादुरगढ़ पहुंचे। एडीजीपी संदीप खिरवार ने बताया कि पुलिस-प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से हर स्थिति निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस पैनी निगाह है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में 11 नाकों पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जो थोड़ी बहुत खामियां नजर आई हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें