घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिला। अभिभावक भी बच्चों को छोड़ने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतते दिखे। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को घने कोहरे के साथ शीत लहर की संभावना व्यक्त की है।
घने कोहरे के कारण हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी और सवारी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली। यात्रियों को खुले में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए अलाव और चाय की दुकानों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, रोडवेज और निजी बस सेवाएं भी प्रभावित रही।
यह ट्रेनें रही लेट
रोहतक की तरफ जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन का नाम निर्धारित समय (सुबह) वास्तविक पहुंच (सुबह)
पाताल कोट एक्सप्रेस 4:38 9:18
भिवानी पैसेंजर 5:14 5:38
गोरखधाम–भटिंडा एक्सप्रेस 6:16 11:06
कालिंदी एक्सप्रेस 6:30 11:06
नई दिल्ली–जींद मेमू 10:39 12:03
बरेली इंटरसिटी 11:37 3:37
दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन का नाम निर्धारित समय (सुबह) वास्तविक पहुंच (सुबह)
पंजाब मेल 3:45 5:11
रोहतक–दिल्ली पैसेंजर 5:02 6:00
अवध–आसाम एक्सप्रेस 5:48 6:44
भिवानी–तिलक ब्रिज पैसेंजर 7:00 8:04
जींद–नई दिल्ली पैसेंजर 7:51 8:48
जाखल पैसेंजर 8:05 10:13
हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस 8:23 9:11
किसान एक्सप्रेस 11:11 12:54
-फोटो 56 : कड़ाके की ठंड में स्कूल बस में सवार होते बच्चे। संवाद