फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेंगू मरीज पहुंचे 100 पार, अस्पताल में फिजिशियन नहीं

Thu, 07 Sep 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए स्लाइड बनाती टेक्नीशियन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में डेंगू मरीजों ने सैकड़ा पार कर लिया है। इस सीजन में अब तक 121 मामले सामने आए हैं तो चार मरीज मलेरिया के मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन 65 से 70 वायरल के मरीजों के डेंगू-मलेरिया के टेस्ट किए जा रहे हैं।
डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से 145 बहुउद्देशीय कर्मचारी व अन्य कर्मचारी जिले के विभिन्न खंडों में तैनात हैं और डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र के बजाय अब ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। फिलहाल जिले में डेंगू के 121 मरीज हो गए हैं और सभी घरों पर ही इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी मॉनीटरिंग कर रही है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में काफी समय से फिजिशियन नहीं होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जिसके चलते मरीज रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ते हैं। सामान्य अस्पताल में ब्लड बैंक का भवन तो बन गया है, लेकिन प्लाज्मा व प्लेटलेट्स मंगवाने के लिए रोहतक पीजीआई पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
डेंगू बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फाॅगिंग करने का काम भी शुरू कर दिया है। विभाग के पास जिले में 235 मशीनें हैं, जिनसे फाॅगिंग की जा रही है।
डेंगू के रोकथाम के लिए पंजाब से मंगवाई दवा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की दवाई लाने के लिए मुख्यालय से दो लाख रुपये का बजट जारी किए गया था। इसके चलते कुछ दिन पहले ही विभाग ने पंजाब से दो लाख की डेंगू रोधी दवा मंगवाई है। उन्होंने बताया कि कूलर में डालने वाली 30 लीटर दवा तो फाॅगिंग में प्रयोग करने वाली 150 लीटर दवा विभाग के पास पहुंची है।
लार्वा मिलने पर 12 हजार को दिया नोटिस
डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर टंकियां और जमा पानी में लार्वा की जांच कर रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जिले के 12 हजार लोगों को नोटिस थमाया है और उनसे अपील भी की है कि लार्वा अपने घरों में नहीं फैलने दें। डेंगू के रोकथाम के तमाम उपाय करें।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और लगातार काम कर रहे है लोगों को भी डेंगू-मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। सभी टेस्ट सामान्य अस्पताल झज्जर और बहादुरगढ़ में निशुल्क किए जा रहे हैं। बाहर से टेस्ट न करवाएं।
- डॉ. तीरथ सिंह बागड़ी, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें