फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 335 मरीज डेंगू संभावित, छह मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बारिश भले ही इस बार कम हुई है लेकिन मादा एनाफिलीज व मादा एडीज मच्छर के डंक ने लोगों को ूब अस्पताल पहुंचाया है। जिले में अब तक 335 मरीज डेंगू संभावित मिल चुके हैं। जबकि 6 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ये हालात तब हैं, जब विभाग की ओर से निरंतर सर्वे किया जा रहा है। डेंगू के मरीज जुलाई के बाद मिलने शुरू होते हैं, लेकिन डेंगू के लिए मॉस सर्वे व कूलर, टंकियों की जांच अप्रैल में ही शुरू कर दी जाती है। फिलहाल मौसम में परिवर्तन होने लगा है और मौसम में हल्की ठंड भी घुलने लगी है। ठंड बढ़ने से मच्छरों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। इससे स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिलेगी। क्योंकि जैसे-जैसे मच्छरों की संख्या कम होगी, उसी प्रकार डेंगू व मलेरिया के केसों में निरंतर कमी आने लगेगी ।
विज्ञापन

82,727 मरीजों की बनाई स्लाइड
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के अस्पतालों में आने वाले बुखार के मरीजों की भी मलेरिया व डेंगू की जांच के लिए स्लाइड बनाई जाती हैं। जिले में अब तक 82 हजार 727 मरीजों की स्लाइड बनाई गई है। इनकी जांच के दौरान जिले में 43 मलेरिया के मरीज पाए गए हैं। जबकि 335 मरीजों के डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इनमें फिलहाल 6 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिन गांव या शहर में यह मरीज पाए गए हैं, वहां पर विभाग की तरफ से फॉगिंग करवाया गया है। जिले में डेंगू के झज्जर व बहादुरगढ़ में दो-दो और ढराना तथा खेतावास गांव में एक-एक मरीज मिला है।
बीमारी से बचने के लिए बरतें सावधानी
डेंगू व मलेरिया के मच्छरों में फिलहाल कमी नहीं आई है। इसलिए लोगों को बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर को ढककर रखने वाले कपड़े पहनने चाहिए, रात के समय मच्छरदानी आदि का प्रयोग करना चाहिए और अपने घरों के आसपास पानी न भरने दें। घरों में रखे गमले-टंकियों की सफाई भी समय-समय पर करते रहना चाहिए। गमलों में अधिक पानी नहीं भरना चाहिए, ताकि मच्छर न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फिलहाल छह मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। जहां पर डेंगू के मरीज पाए गए हैं, वहां पर फॉगिंग भी करवाई गई है।
डॉ. कुलदीप, डीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें