फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : बहादुरगढ़ में बढ़ रहा खतरा

Tue, 25 Aug 2015 12:34 AM IST
बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बरसात के दौरान हुए जलभराव के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू डंक से लोग ग्रस्त होने लगे हैं। अब तक यहां पिछले कुछ दिनों की एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट में 11 मरीजों की जांच पाजिटिव मिली है। इससे बहादुरगढ़ में डेंगू डंक के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। जहां-जहां डेंगू कंफर्म और संभावित केस मिले हैं, वहां एमपीएचडब्ल्यू कर्मियों की ओर से सर्वे किया जा रहा है। साथ में ग्रस्त मरीजों के परिवार के सदस्यों की पूरी डिटेल भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


मानसून सीजन में डेंगू का खौफ लोगों को सताने लगा है। अधिकांश घरों मेें परिवार का कोई न कोई सदस्य वायरल से ग्रस्त है, लेकिन कई दिन के इलाज के बाद भी जब आराम होता नहीं दिखता तो लोग डेंगू को लेकर चिंतित हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग झज्जर के अनुसार अब तक एलाइजा जांच के दौरा 18 केस डेंगू के मिल चुके हैं, जिनमें से 11 केस बहादुरगढ़ के शहरी व ग्रामीण  क्षेत्र के हैं।

जबकि सात अन्य केस रोहतक, नजफगढ़ सहित कुछ अन्य जगह के कंफर्म हुए हैं। इनकी जांच जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोनीपत से ही एलाइजा टेस्ट किट के माध्यम से कराई थी। कुछ ही दिनों के अंतराल में बहादुरगढ़ में डेंगू के 11 कंफर्म केस मिले हैं, जबकि संभावितों की सूची लंबी होती जा रही है। सोमवार तक की जांच के दौरान 45 संभावित रोगियों का डाटा विभाग के पास है। '
विज्ञापन


यहां मिल चुके कंफर्म केस
शहरी क्षेत्र में छोटू राम नगर, जौहरी नगर, सुभाष नगर, सेक्टर-6, पटेल नगर में डेंगू के अभी तक कंफर्म केस सामने आए हैं, जबकि शहर से ही सटे गांव परनाला में एक केस तो बामनौली में 3 केस डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। बामनौली गांव में तो कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां गलियों में भी बरसाती पानी पिछले करीब डेढ़ माह से भरा हुआ है। ऐसे में यहां पर डेंगू मच्छर के डंक का खतरा लोगों को सता रहा है।

अस्पतालों में भर्ती मरीज
बुखार सहित कई अन्य लक्षणों से लोग ग्रस्त होकर सिविल व प्राइवेट हास्पिटलों में इलाज करवा रहे हैं। अधिकांश हास्पिटलों की स्थिति यह हो गई गई है, उनमें मरीजों के लिए पर्याप्त बेड तक की सुविधा नहीं है।
फोगिंग में ढिलाई दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ क्षेत्र में डेंगू के कई कंफर्म केस मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने यहां मच्छर मार दवाइयों के लिए कोई फोगिंग तक नहीं कराई है। शहर में कई जगह बरसाती पानी भरा हुआ है। ऐसे में वहां आसपास के लोगों को डर सता रहा है कि कहीं  उनके आसपास में तो डेंगू मच्छर तो नहीं पनप रहे हैं।

डेंगू को लेकर विभाग की ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जो भी केस संभावित मिल रहे हैं, उनकी सैंपल लेकर एलाइजा किट से  जांच की जा रही है। इस बीमारी से ज्यादा डरने की जरूरत नहीं, लेकिन सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। अब तक जिलेभर में 18 डेंगू कंफर्म केस मिले हैं, जिनमें से 11 तो बहादुरगढ़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के ही हैं। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. नितिन, एमपीडोलाजिस्ट, स्वास्थ्य विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें