फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही : सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर शिक्षाविद प्रोफेसर सीमा दलाल ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था से लोकतंत्र और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर दलाल ने कहा कि घर-घर सर्वे के दौरान कई पात्र और वास्तविक मतदाताओं के नाम कटने का खतरा बना है। विशेष रूप से गरीब, मजदूर, किरायेदार, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता प्रभावित हो रहे हैं। कई मामलों में घर पर न मिलने या दस्तावेज तुरंत उपलब्ध न होने पर मतदाताओं के नाम संदिग्ध मान लिए जाते हैं जो लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।
उन्होंने शिक्षकों की जगह अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है। इस मौके पर प्रवेश, लेखराज, दयानंद, राजू, सुरेश, अत्रे, राज, बबले, कांता व रमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें