फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रींगस के लिए ट्रेन प्रतिदिन चलाने की मांग

Mon, 30 Jun 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रींगस जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आठ जून को रींगस के लिए चली ट्रेन में पहले दिन करीब 70 यात्रियों ने सफर किया। अब 100 से 120 यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। यात्रियों ने रींगस के लिए नियमित रूप से ट्रेन को चलाए जाने की मांग है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए रोहतक से रींगस के लिए इस माह में ट्रेन को चलाया गया है। आठ जून को शुरू हुई इस ट्रेन को 30 जून तक चलाया जाएगा। 22 दिनों में इस ट्रेन से झज्जर के रेलवे स्टेशन से करीब दो हजार यात्री सफर कर चुके हैं। शुरुआती दिनों में करीबन 70 श्रद्धालुओं ने इस ट्रेन में सफर किया।
इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती गई। मौजूदा समय में 100 से 120 यात्री इस ट्रेन में रींगस के लिए सफर कर रहे हैं। शनिवार व रविवार को छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या 120 से भी अधिक हो जाती है। झज्जर के लोगों की मांग है कि इस ट्रेन को सुचारु रूप से चलाया जाएं ताकि रींगस जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन


अन्य तीन ट्रेन सुचारु रूप से चालू
रेलवे स्टेशन झज्जर से अन्य तीन ट्रेन भी सुचारु रूप से चालू हैं। इसमें रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी व रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक, जींद-झज्जर-रेवाड़ी व रेवाड़ी-झज्जर-जींद और चंडीगढ़-झज्जर-जयपुर व जयपुर-झज्जर-चंडीगढ़ ट्रेन शामिल हैं। रोहतक से रेवाड़ी ट्रेन में 25 यात्री व रेवाड़ी से रोहतक ट्रेन में 30 यात्री प्रतिदिन रेलवे स्टेशन झज्जर से सफर करते हैं। जींद से रेवाड़ी ट्रेन में 35 यात्री व रेवाड़ी से जींद ट्रेन में 30 यात्री प्रतिदिन रेलवे स्टेशन झज्जर से सफर कर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ से जयपुर ट्रेन में 15 यात्री व जयपुर से चंडीगढ़ ट्रेन में 15 प्रतिदिन झज्जर रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं।


आठ जून को रोहतक से रींगस के लिए ट्रेन को सुचारु रूप से चालू किया गया था। तब से लेकर अब तक इस ट्रेन में रींगस के लिए करीबन दो हजार श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। पहले के मुकाबले रींगस के लिए यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

- सुशांत बैनीवाल, स्टेशन मास्टर, रेलवे स्टेशन झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें