फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्मारक ठीक कराने की मांग

Sun, 28 Jan 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने गणतंत्र की रक्षा में सैनिकों के योगदान को सराहा गया। पूर्व सैनिक संगठन और संघर्षशील जल कल्याण सेवा समिति से जुड़े लोग रोहतक रोड स्थित शहीद स्मारक, ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्मारक और शहीद कुलदीप सिंह के सांखोल स्थित स्मारक परसिर में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन

दोनों स्मारक परिसरों में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में राष्ट्ररक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रमों में मुुख्य अतिथि सूबेदार मेजर धर्मबीर कादयान रहे। पूर्व सैनिक संगठन के प्रधान श्रीनिवास छिकारा और संघर्षशील जल कल्याण सेवा समिति के प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को ज्ञापन देकर शहर में रोहतक रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्मारक ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के उप प्रधान महेन्द्र सिंह सांखोल, कर्मबीर राठी, मास्टर नरेन्द्र, रणधीर सिंह कोच, सूबेदार विजयपाल, सुरेशस डांगी, अजीत देशवाल, धनराज तहलान, राजकुमार व हवलदार नरेन्द्र कादयान समेत क्षेत्र के तमाम पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें