फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनीपुरा-सेक्टर-9 मार्ग खुला रखने की मांग, विधायक का आश्वासन

Sat, 18 Jul 2026 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : विधायक राजेश जून को समस्या बताते कॉलोनीवासी। स्रोत कार्यालय
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-12 के सैनीपुरा से सेक्टर-9 की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग को खुला रखने की मांग की गई है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक राजेश जून से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा। पार्षद प्रतिनिधि योगेश धनखड़ और पूर्व पार्षद जसवीर सैनी भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों ने विधायक को बताया कि यह मार्ग हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही का मुख्य रास्ता है। यदि इसे बंद किया गया तो लोगों को भारी परेशानी होगी। विधायक राजेश जून ने कहा कि यह मार्ग वर्षों से लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है। पहले यह खेतों के बीच का कच्चा रास्ता था। अब यह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन आ गया है। संबंधित भूमि की मुआवजा प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। विभाग द्वारा इस रास्ते को बंद करने की आशंका है। इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित होगा।
विधायक राजेश जून ने जनता की इस महत्वपूर्ण समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे। वे इस मार्ग को आमजन के लिए स्थायी रूप से खुला रखने की मांग करेंगे। इस दौरान सड़क पर बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या भी रखी गई। विधायक ने जलभराव का भी जल्द स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें