फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सौ-सौ गज के प्लॉट देने की मांग

Fri, 28 Jun 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : सौ-सौ गज के प्लॉट देने की मांग करते मांडौठी के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़े मांडौठी गांव के भूमिहीन गरीब, पिछड़े, दलित तथा बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाले ग्रामीणों ने मांडौठी गांव में प्रदर्शन किया। सरकार से 100-100 गज के प्लॉट देने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन सदस्य अंगूरी देवी ने कहा कि वे सौ सौ गज के प्लॉटो को लेकर कई बार सरकार से गुहार लगा चुके है, लेकिन आज तक प्लॉट नहीं मिले। रमेश कुमार ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार का यह दावा कि वह भूमिहीन ग्रामीण गरीबों के हित में कार्य कर रही है और जरुरतमंद बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट भी दे रही है, यह सरासर गलत है।
सरकार ने अपने 9-10 साल के कार्यकाल में एक दिन भी हम भूमिहीन गरीब लोगों को प्लॉट देने की बात नहीं की। अब चुनाव सिर पर है, इसलिए वोट पाने के चक्कर में वह झूठे झांसे दे रही है। इस सरकार ने हमारे गांव में किसी भी भूमिहीन ग्रामीण गरीब को एक गज का प्लॉट भी नहीं दिया। अनीता, सुनीता, निर्मला तथा अधिवक्ता अनु ने हरियाणा सरकार से अपने खजाने से जमीन खरीद कर जरूरतमंद परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें