फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधे घंटे की बारिश में बहे नगर परिषद के दावे

Thu, 27 Jun 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
शहर के बागवाला मोहल्ला में भरा बरसात का पानी व गुजरता मोटरसाइकिल सवार।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद निकाय बरसात से पहले नालों की सफाई का दम भर रही है लेकिन बुधवार सुबह हुई केवल आधे घंटे की बारिश में ये दावे बह गए। शहर के गली मोहल्ले जलमग्न हो गए। घुटनों तक पानी भर गया। घरों के बाहर पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग ने तीन-चार दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान पहली बार 40 डिग्री से नीचे आया। अधिकतम 37 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को 23 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सवा 10 बजे झमाझम बरसात हुई। बारिश के बाद न केवल शहर की कई कालोनियां बल्कि सड़कें और नागरिक अस्पताल तालाब बन गए। कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भरने से लोग परेशान दिखे। बारिश से वार्ड-6 के महाबीर पार्क, सेक्टर-6, छोटूराम नगर, दिल्ली-रोहतक रोड, लाइनपार के जौहरी नगर, सिविल अस्पताल, वत्स कॉलोनी, झील मोहल्ला, बागवाला मौहल्ला, मेन बाजार, सब्जी मंडी, मांडौठी बाजार समेत कई अन्य जगहों पर पानी भरने से लोग परेशान दिखे। बागवाला मोहल्ला निवासी विपिन कुमार, सुरेंद्र शर्मा व सुनील ने बताया कि उनके यहां हर बार हलकी बारिश में ही जलभराव हो जाता है।
बार-बार शासन-प्रशासन तक इस समस्या को लेकर आवाज उठा चुके हैं मगर कोई समाधान नहीं हो रहा। पानी निकासी के लिए जो नाले बनाए हुए हैं। सफाई नहीं होने से कॉलोनियोंं में बरसाती पानी भर रहा है। सड़कों पर भी बारिश का पानी भरने से जाम जैसे हालात नजर आए, क्योंकि वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

उधर बारिश दौरान कुछ जगहों पर बिजली सप्लाई भी प्रभावित रही। कृषि विभाग के उपमंडल अभियंता डा. सुनील कौशिक ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे तक 23 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिल गई। यह बारिश फसलों के लिए भी लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें