-फोटो 60 : पूर्व विधायक नरेश कौशिक के समक्ष जनसमस्याएं रखते वार्ड-2 के निवासी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक नरेश कौशिक लाइनपार क्षेत्र के वार्ड-2 से पार्षद अन्नू सिंघल के कार्यालय पर पहुंचे।
यहां उनके समक्ष वार्ड के लोगों ने सीवरेज, पेयजल, जलनिकासी समेत अन्य कई जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने वार्डवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर जनसमस्याओं का जल्द निदान करवाने के लिए कहा।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक का वार्ड-2 में पहुंचने पर पार्षद अन्नू सिंघल, वार्ड-3 से पार्षद राजेश मकड़ौली, वार्ड-11 से पार्षद अशोक शर्मा ने भी उनका सम्मान किया। लोगों ने दूषित पेयजल सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था बदहाल होने, साफ-सफाई सही से नहीं होने, गंदे पानी की निकासी की प्रॉपर व्यवस्था नहीं होने समेत कई अन्य जनसमस्याएं रखीं।
इस मौके पर जयपाल सरोहा, जयभगवान पांचाल, कृष्ण चंद्र, योगेश कुमार, प्रवीन मौजूद रहे।