फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण कला बोर्ड के गठन हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

Thu, 04 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वर्णकार संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा एवं स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल लांबा के नेतृत्व में कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने हरियाणा माटीकला बोर्ड का गठन पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए अहम भूमिका निभाई, उसी तर्ज पर अब स्वर्ण कला बोर्ड का किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में स्वर्णकार समाज का अहम योगदान रहा, जिन्होंने तन-मन-धन से भाजपा की मदद की। इसलिए अब भाजपा का भी कर्तव्य है कि वे स्वर्णकार समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करें ताकि पिछले काफी समय से रुके हुए स्वर्णकार समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान को गति दी जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करती है तो हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाने में स्वर्णकार समाज मदद करेगा। इस अवसर पर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार लांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंडीगढ़ सतपाल वर्मा, मुख्य संरक्षक अशोक नंबरदार, स्वर्णकार संघ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा, राजेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें