फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की दोस्त की तरह काउंसिलिंग करें : पूनम

Thu, 04 Jul 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया व इंडेप्थ विजन फाउंडेशन की ओर से नशे के प्रति जागरूकता को लेकर योग शिविर का आयोजन किया गया। संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने बताया कि अध्यापकों को विद्यार्थियों के व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए, यदि किसी के व्यवहार में बदलाव आता है तो उसकी दोस्त की तरह काउंसलिंग करे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की खेल कूद, योगा आदि अतिरिक्त गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करे। योग विधार्थियो को नशे से दूर रखता है। इसे विद्यार्थियों की दिनचर्या का हिस्सा बनाए। विद्यालय से कोच सचिन तथा अंजू डागर ने सभी को सूर्य नमस्कार, भुजंग आसान, वृक्षासन, पद्मासन, मुद्रासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, वज्रासन आदि आसान कराये और उनके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल फादर एलन गोंसाल्वेस, ब्रदर एम्ब्रोस, अंजू वत्स, राहुल दलाल, शेखर, अंजू दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें