फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस संचालन नियमित किए जाने की मांग

Fri, 28 Nov 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर बस स्टैंड से प्रतिदिन चंडीगढ़ के लिए वाया छारा रोडवेज बस सेवा थी लेकिन कई महीने से वह नियमित नहीं चल रही है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस का संचालन नियमित करने के लिए छारा ग्राम पंचायत ने रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पंचायत सदस्य अनिल दलाल, विनोद कुमार के अलावा सरपंच की ओर से लिखे पत्र में बताया गया है कि झज्जर से सुबह के समय साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ के लिए बस चलती है लेकिन इसका परिचालन प्रतिदिन नहीं हो रहा है। इसका परिचालन नियमित किया जाए इसको लेकर ग्रामीणों ने मांग की है।
इस बस के झज्जर से चंडीगढ़ वाया छारा होकर गुजरने से न केवल छारा बल्कि आसपास के कई गांवों के कर्मचारियों और लोगों को फायदा होता था। अब इस बस का परिचालन नियमित नहीं किया जा रहा है। छारा के ग्रामीणों के साथ झज्जर से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। झज्जर से सुबह के समय इसके अलावा कोई बस चंडीगढ़ के लिए नहीं जाती। लोगों का कहना है कि झज्जर से इस बस में न केवल चंडीगढ़ बल्कि आसपास के जिलों की सवारियां भी सफर करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें