फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जॉब सुरक्षा एक्ट का पत्र जारी करने की मांग

Mon, 06 Oct 2025 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
06jjrp09- जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर लैब सहायक। स्रोत-लैब सहाय
विज्ञापन
झज्जर। कंप्यूटर लैब सहायकों ने जॉब सुरक्षा एक्ट का पत्र जारी करने की मांग को लेकर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना को ज्ञापन सौंपा। राज्य महिला विंग उपप्रधान सीमा पांचाल व कुलदीप सिंह गुरान ने बताया कि जिप चेयरमैन ने जल्द मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 सालों से कंप्यूटर लैब अटेंडेंट सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं जबकि उनका वेतन मात्र 12 हजार रुपये प्रति माह है। वह लंबे समय से अपनी जॉब सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई बेनीफिट नहीं दिया गया।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब अटेंडेंट सर्विस सिक्योरिटी एक्ट में शामिल हैं लेकिन सरकार ने एक्ट 2024 को अभी तक विभाग में लागू करने का पत्र जारी नहीं किया। सरकार ने एक्ट के एसओपी नियम भी जारी कर दिए। ज्ञापन देकर मांग की गई है कि एक्ट का पत्र जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पिछले 4 माह से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। बिना पैसे एक त्योहार तो फीका चला गया। अब दिवाली भी फीकी और नीरस जाती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें