फोटो 46: सोनीपत के जिला परिषद भवन के बाहर नगराधीश डॉ. अनमोल को ज्ञापन सौंपते विहिप के पदाधिकारी
सोनीपत। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से हिंदू विद्यार्थियों के साथ किए गए भेदभावपूर्ण प्रवेश के निर्णय पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद कार्यालय में नगराधीश को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज, कटरा में प्रवेश प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराने व हिंदू समाज के धार्मिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। जिला मंत्री रवि कुमार ने कहा कि यह हिंदू समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है और इस मुद्दे पर प्रत्येक हिंदू को अपनी आवाज दृढ़ता से उठानी चाहिए।