फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों पर हमला करने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन (हेड आफिस हिसार) ने 7 सितंबर की रात को बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली कर्मचारियों की टीम पर हमला करने वालों को अब तक गिरफ्तार नहीं करने पर रोष व्यक्त किया है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन की स्थानीय इकाई की बैठक शनिवार को प्रधान दलबीर हुड्डा की अध्यक्षता हुई। संचालन यूनिट सचिव प्रदीप छिकारा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में राज्य उप प्रधान बंसीलाल व राज्य सदस्य रविन्द्र दलाल उपस्थित रहे। 7 सितंबर की रात को शहर के बाल्मीकि मोहल्ला में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के पर हमला करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निगम मैनेजमेंट और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हमले में जेई बिशनदत्त के गंभीर रूप से घायल होने के अलावा कई अन्य बिजली कर्मी जख्मी हुए थे।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है तो 12 सितंबर को कार्य का बहिष्कार करके प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम मैनेजमेंट और पुलिस प्रशासन की होगी। दलबीर हुड्डा ने कहा कि इस घटना के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। इस मीटिंग में रामफूल हुड्डा, कृष्ण, राकेश, संजीव, आजाद, सोनू, जसवीर, रविन्द्र नागर, रवि नागर, सुभाष, विनोद, विजय, सुखपाल, संतलाल, दशरथ समेत अनेक कर्मचारी व यूनियन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें