फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आग से नष्ट हुई फसल का 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने आग की चपेट में आने से नष्ट हुई फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी व अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल कहा कि हर वर्ष प्रदेश में सैकड़ों एकड़ फसल कई कारणों से आग लगने से बर्बाद हो जाती हैं। बीमा कं पनियां भी आग से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं देती व हरियाणा सरकार भी कोई क्षतिपूर्ति नहीं करती। किसान हाथ मलते रह जाते हैं। उनकी साल भर की कमाई देखते-देखते नष्ट हो जाती है। किसानों के खेतों की जुताई, बिजाई, बीज, खाद, कीटनाशक तथा सिंचाई आदि पर हजारों रुपये प्रति एकड़ खर्च हो जाते हैं। फसल बर्बाद होने के बाद उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं बचता है और वे कर्ज जाल में फंस जाते हैं। पिछले चार-पांच दिन से बिरोहड़, गुभाना, लोहारी व कड़ौधा गांवों के कई किसानों की लगभग 25-30 एकड़ पकी पकाई गेंहू की फसलें आग लगने से जलकर राख हो गई हैं। इसी तरह इन दिनों में प्रदेश के हजारों किसानों की फसल आग की चपेट में आने से नष्ट हो जाती है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, किसानों की बर्बादी पर गहरी चिंता प्रकट करता है तथा हरियाणा सरकार से पीड़ित किसानों को कम से कम 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग करता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें