फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमएसएमई नियमों में बदलाव की मांग, 28 को बहादुरगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री मांझी

विज्ञापन
फोटो-52: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात करते बहादुरगढ़ के उद्यमी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई), कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री (सीआईएफआई) व फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की। उद्यमियों ने एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में खासतौर पर आयकर अधिनियम की धारा 43बी(एच) से संबंधित नियमों में बदलाव की मांग की गई। उद्यमियों ने कहा कि एमएसएमई के लिए फिलहाल इस नियम के 45 दिन में पेमेंट करने की बाध्यता है। इससे एमएसएमई के तहत काफी संख्या में उद्योगों को नुकसान हो रहा है।
कहा कि अगर भुगतान की व्यवस्था 90 दिन के लिए कर दी जाए तो एमएसएमई को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही फुटवियर कंपोनेंट्स पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि नॉन लैदर के कंपोनेंट पर जीएसटी 18 प्रतिशत है लेकिन लैदर शूज के कंपोनेंट पर यह दर 5 प्रतिशत है। ऐसे में नॉन लैदर फुटवियर में भी जीएसटी की दर कम की जाए।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इन दोनों विषयों पर शीघ्र समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने 28 जनवरी को बहादुरगढ़ आने की पुष्टि भी की है। प्रतिनिधिमंडल में राज कुमार गुप्ता, सुभाष जग्गा, धर्मेंद्र नरूला, रविंद्र उचानिया, पवन जैन, केके सेठ, जगदीश शर्मा, गोविंद राजू, रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें