फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक से अवैध फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
-फोटो 51 : विधायक राजेश जून से मुलाकात करते फुटकर सब्जी विक्रेता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी के रजिस्टर्ड फुटकर विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक राजेश जून को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने विधायक से अवैध फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस बारे में विधायक ने आढ़तियों से भी बातचीत की बात कही है। विक्रेताओं की ओर से मानसून सीजन में जल निकासी के प्रबंध कराने पर विधायक का आभार भी जताया गया।

विक्रेताओं ने कहा कि इस बार बरसात में पिछले सालों की तरह गंभीर जलभराव नहीं हुआ लेकिन फिर भी ऑपरेटर की लापरवाही के कारण कई बार पानी समय पर नहीं निकाला गया। इससे उनकी सब्जियां खराब हुई। उनका आरोप है कि जल निकासी के लिए दिन-रात दो ऑपरेटर नियुक्त हैं लेकिन बारिश के दौरान खासकर रात को कोई मौजूद नहीं रहता। विक्रेताओं की मांग है कि मोटर चलाने और रखरखाव की जिम्मेदारी किसी जिम्मेदार व्यक्ति को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें