फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहाते समय एनसीआर माइनर में डूबा दिल्ली पुलिस का सिपाही, मौत

Sun, 23 Apr 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- गोताखोर तलाश में जुटे, घटना की सूचना के बाद बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची
- दिल्ली के बेगमपुर इलाके का रहने वाला था राकेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गर्मी बढ़ते ही एनसीआर माइनर में हादसे का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर को गांव दुल्हेड़ा से गुजर रही एनसीआर माइनर में दिल्ली पुलिस का एक सिपाही डूब गया। साथियों ने डूबने से बचाने के प्रयास भी किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और ग्रामीणों ने तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। घटना के करीब छह घंटे बाद माइनर से पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के चार जवान शनिवार की दोपहर को यहां गांव दुल्हेड़ा स्थित एनसीआर माइनर पर आए थे। चारों नहाने लगे। इसी दौरान एक कर्मचारी डूब गया। साथियों ने उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। साथियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बचाव अभियान शुरू किया। सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे की यह घटना बताई जा रही है। डूबे गए कर्मचारी की पहचान राकेश के रूप में हुई है। वह दिल्ली के बेगमपुर इलाके का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में सिपाही था। चर्चा है कि नहाते समय पांव फिसलने से वह नहर में डूब गया। शाम तक उसकी तलाश जारी थी। पीएसआई प्रमोद का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर उन्हें जानकारी मिली है कि माइनर में कुछ युवक नहा रहे थे। उनमें से एक डूब गया, वह दिल्ली पुलिस का कर्मी बताया जा रहा है। ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। गोताखोरों को भी बुलाया गया। घटना के करीब छह घंटे बाद माइनर से पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ।
-फोटो 11 : एनसीआर माइनर में डूबे दिल्ली पुलिस के सिपाही को ढूंढते में जुटे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें