फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अधर में लटका मिनी बाईपास का निर्माण कार्य, मिट्टी व रोड़े डालकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 334बी से लेकर बहादुरगढ़ रोड को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल से अधर में लटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क को उखाड़ कर मिट्टी व रोड़े डालकर छोड़ा गया है। करीब सात करोड़ 35 लाख की लागत से बनने वाला शहर का यह पहला फोरलेन बाईपास होगा। इससे पहले नेशनल हाईवे को छोड़कर कोई भी फोरलेन बाईपास नहीं है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से रोड का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए फरवरी 2020 तक का लक्ष्य रखा था, लेकिन बहादुरगढ़ रोड के साथ कुछ मकान व प्लाॅट बीच में आने के कारण कई बार इसका विरोध भी हुआ और उसके बाद कुछ लोगों ने अपने मकान व प्लाट को बचाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।
इसके बाद भी सड़क के बाकी हिस्से का निर्माण करने के लिए मिट्टी का भरत कर रोड़े भी डाल दिए गए और उसके बाद इसका निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। इसके बाद से झज्जर-सांपला रोड 334बी नेशनल हाईवे और बहादुरगढ़ को जाने वाले वाहनों को शहर के बीच या एनएच 352 से नहीं गुजरना पड़ रहा है। करीब 1200 मीटर के रोड को फोरलेन किया जाना है, जबकि सांपला रोड से रोहतक रोड तक इस सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल नहीं किया जा रहा है। पहले सांपला रोड से इसे जोड़ने का डिजाइन पास न होने की बात कही जा रही थी, अब अदालत में मामला विचाराधीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों तरफ सात-सात मीटर होगी चौड़ाई
लोक निर्माण विभाग की तरफ से रोड की चौड़ाई बढ़ाकर दोनों तरफ सात-सात मीटर की जाएगी। रोड के निर्माण के बाद शहर में इस मार्ग से वाहनों के आवागमन के बाद जाम की स्थिति से भी कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को शहर के अंदर गुजरने के बजाय बाईपास से निकले में समय का भी बचाव होगा। वहीं शहर के सेक्टर नौ के लोगों को भी रोड के फोरलेन होने से फायदा होगा।
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया :
काफी समय से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण धूल उड़ती रहती है। गर्मी के मौसम में चलने वाली हवा के साथ रेत उड़ रही है।
- आजाद सिंह।
स्कूलों व कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें दूसरे मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है।
- पुलकित।
बहादुगढ़ रोड के साथ लगती कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। यहां पर पाइप लाइन टूटने के कारण पानी भरा रहता है।
- मुकेश।
सड़क के साथ लगते घरों में हवा के साथ मिट्टी उड़कर घरों में आ रही है। सड़क का निर्माण कार्य एक साल से भी अधिक समय से अधूरा पड़ा है।
- सुंदर धनखड़।
बाईपास के निर्माण के लिए भरत व रोड़े डालने तक का कार्य किया गया है। बहादुरगढ़ रोड के पास के कुछ लोगों का केस अदालत में विचाराधीन है।
- अरुण कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें