फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लूट के मामले के आरोपी दिल्ली पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। पांच दिन पहले बादली-झज्जर रोड पर स्कूटी सवार से पौने पांच लाख रुपये के लूट के मामले में बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बदमाशों को जिला पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लेगी। प्रोडेक्शन वारंट पर लेने के लिए पुलिस की ओर से अर्जी लगाई गई है। 22 अक्तूबर को झज्जर रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों से चार लाख 75 हजार रुपये की लूट पिस्तौल का नोंक पर की गई थी। लूट के बाद बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे। झज्जर निवासी देवेंद्र और राजेश ने पुलिस को सूचना दी थी। देवेंद्र व राजेश झज्जर में परचून की दुकान पर काम करते थे और बादली से ऑफिस झज्जर जा रहे थे तो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें