साल्हावास। लोक निर्माण विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्र झज्जर में 4.40 करोड़ रुपये से तीन सड़कें बनाई जाएंगी। इसका कार्य शुरू हो चुका है। सड़क बनाने में 4.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से रुड़ियावास से अकेहड़ी मदनपुर सड़क पर रोड़े डालकर काम भी शुरू कर दिया गया है। सड़क बनने से आसपास के गांव रुड़ियावास, नौगांव, मुंदसा, अकेहड़ी मदनपुर, सासरौली आदि गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। रुड़ियावास से अकेहड़ी मदनपुर तक 4700 मीटर सड़क को चौड़ी व मजबूती की मांग लोग लगातार उठाते रहे हैं। इसी प्रकार तलाव-छुछकवास की डेढ़ किलोमीटर में लंबी सड़क बनेगी। यह रोड बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं। इस कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेहलंगा गांव में 800 मीटर सड़क में ब्लॉक लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से इन तीनों सड़कों के लिए चार करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। विभाग की ओर से काम आवंटित किया जा चुका है। इन रोड की चौड़ाई भी 12 से 18 मीटर तक की जाएगी। इसके बाद सड़क 18 मीटर की हो जाएगी। रुड़ियावास से अकेहड़ी मदनपुर 4700 मीटर लंबाई है। सड़क को 12 से 18 मीटर किया जाना है। इस मार्ग के बनने से रुड़ियावास व अकेहड़ी मदनपुर के दो गांवों की करीब दस हजार आबादी को फायदा मिलेगा। इस मार्ग से अकेहड़ी मदनपुर से कनीना की तरफ जाने वाले लोग आवागमन करते हैं। तलाव-छुछकवास डेढ़ किलोमीटर है। इस सड़क को भी 12 मीटर से 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से दस से 12 गांवों के लोगों को को फायदा होगा। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 300 छोटे-बड़े वाहन आवागन करते हैं। इससे छुछकवास, तलाव, मातनहेल, बराणी, जहाजगढ़ आदि आसपास के ग्रामीण आवागमन करते है। गांव सेहलंगा में 400 मीटर सड़क लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई है तथा 400 मीटर में ब्लॉक लगे हुए हैं। पानी के कारण सड़क बार-बार टूट रही है। अब सेहलंगा गांव की 800 मीटर सड़क पर ब्लॉक लगाएं जाएंगे।
रुड़ियावास से अकेहड़ी मदनपुर तथा तलाव-छुछकवास सड़क व सेहलंगा गांव में 800 मीटर सड़क के लिए 4.40 करोड़ रुपये का बजट है। रुड़ियावास से अकेहड़ी मदनपुर सड़क पर कार्य चल रहा है। जल्द ही अन्य सड़कें भी बनाई जाएंगी।
विक्रम सिंह, उप विभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग झज्जर
दो इन तीनों सड़कों को 12 से 18 मीटर चौड़ा किया जाना है। इन सड़कों को चौड़ा करने के साथ-साथ मजबूतीकरण का काम भी किया जा रहा है।
आशीष मोर, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग झज्जर