फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में कराई महिला की डिलिवरी, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
इस कार में करवाई गई महिला की डिलिवरी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सामान्य अस्पताल में निकटवर्ती गांव से एक कार में लाई गई गर्भवती महिला की डिलीवरी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व महिला कर्मचारियों ने कार के अंदर ही करवाई। जिसके बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट किया गया। वार्ड में ले जाते समय जच्चा को पहली मंजिल पर व्हील चेयर पर बैठा कर रैंप से ले जाया गया। हालांकि प्रसूता के परिजनों की तरफ से एंबुलेंस को सूचना नहीं दी गई थी। खेड़ी खुम्मार गांव से परिजन महिला को अपनी गाड़ी से ही अस्पताल ला रहे थे।
विज्ञापन

खेड़ी खुम्मार गांव निवासी विक्रम की पत्नी बबीता को जब प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सामान्य अस्पताल ला रहे थे। अस्पताल पहुंचते ही जब प्रसव पीड़ा बढ़ी तो महिला चिकित्सक व कर्मचारी कार के पास पहुंची और कार में ही डिलीवरी करवाई। उसके बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट किया गया।
- खराब पड़ी लिफ्ट बनी परेशानी
सामान्य अस्पताल के निर्माण के समय लाखों रुपये की लागत से दो लिफ्ट लगाई गई थी। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों ही लिफ्ट खराब पड़ी हैं। जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लिफ्ट को ठीक नहीं करवाया गया है। शुक्रवार को महिला को भी डिलीवरी के बाद व्हील चेयर पर ही रैंप से ले जाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे ही महिला चिकित्सक व कर्मचारियों ने डिलीवरी करवा दी थी। उसके परिजनों को प्रसूता को समय पर अस्पताल लाना चाहिए था। जबकि विभाग की तरफ से फ्री एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं लिफ्ट के लिए बजट मांगा गया है। बजट आते ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रभान, एसएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें