फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: G-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा झज्जर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

Sat, 04 Mar 2023 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

प्रतापगढ़ फॉर्म में हरियाणवी संस्कृति के अनुसार पगड़ी बांध, तिलक लगाकर ढोल नगाड़ों के साथ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी जानकारी दी
विज्ञापन
जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल का परपंरागत स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म में पहुंचा। वहां उन्हें हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया गया। अलग-अलग ग्रुप बनाकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को जानकारी दी गई। प्रतापगढ़ फॉर्म में हरियाणवी संस्कृति के अनुसार पगड़ी बांध, तिलक लगाकर ढोल नगाड़ों के साथ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को जिला प्रशासन के अधिकारी भी जानकारी दे रहे हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा प्रतिनिधिमंडल 
जी20 देशों का प्रतिनिधिमंडल कड़ी सुरक्षा के बीच झज्जर पहुंचा है। कार्यक्रम 11:30 बजे झज्जर पहुंचने का था, लेकिन प्रतिनिधिमंडल एक घंटे की देरी से यहां पर पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल हरियाणा पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें पहुंची है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें