फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनओसी और प्रापर्टी आईडी की समस्या को लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल

Thu, 25 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी व एनओसी की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करते शहरवासी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने बहादुरगढ़ के प्रॉपर्टी आईडी व नगर परिषद से एनओसी ना मिलने के कारण परेशान लोगों को हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में शहरवासी भी रहे। सैनी ने सीएम को आमजन की समस्या से अवगत कराया और कहा कि नगर परिषद अधिकारियों द्वारा आमजन को बेवजह प्रापर्टी आईडी व एनओसी के नाम पर तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

जसबीर सैनी ने कहा कि कभी अधिकारी कॉलोनी को अवैध बता देते हैं तो कभी कागजों में कमी बताकर उन्हें वापस भेज देते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी जनहित के कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा सरकार आमजन के लिए कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने मुख्यमंत्री को इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान करने की मांग करते हुए अनावश्यक पोर्टल बंद करने की भी मांग की। इनसे आमजन परेशान हैं। अधिकारी आमजन के कार्यों को लटकाने के लिए पोर्टल बंद होने का बहाना बना देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें