26jjrp13- झज्जर। झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते हुए खिलाड़ी। स्रोत- कोच
झज्जर। क्रिकेट प्रतियाेगिता के फाइनल मुकाबले में डिफेंडर्स एकादश ने इलीट एकादश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की है। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को मैच खेला गया। डिफेंडर्स एकादश के संदीप धनखड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इलीट एकादश की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में अमित दलाल ने 55 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में मोनू तोमर व मिलन सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिफेंडर्स एकादश की टीम ने 21.3 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में संदीप धनखड़ ने नाबाद 112 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में ओम कौशिक व विकास गुलिया ने एक-एक विकेट लिया।