26jjrp02- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कैंडल मार्च निकालते हुए। स्रोत-पुलिस
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पुलिस शहीदों की याद में भावनात्मक कार्यक्रम हुआ। अध्यापकों व विद्यार्थियों ने पुलिस लाइन झज्जर में स्थित डीएवी स्कूल से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला और शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। बच्चों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर जय हिंद और शहीद अमर रहो के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि देश के वीर पुलिसकर्मी राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। उनका बलिदान हमेशा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।