ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया व उनकी मंगेतर शिवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
गांव छारा निवासी ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया तीन फरवरी को विवाह बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी गांव निलौठी निवासी शिवानी के साथ होगी। दोनों के पिता पुराने दोस्त हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और कार्ड बांटे जा रहे हैं।
गांव छारा में होंगी रस्में
दीपक ने शादी देसी परंपराओं के अनुसार करने का फैसला लिया है। सात दिन पहले वे बान बैठेंगे। गांव छारा में ही रस्में निभाई जाएंगी। 3 फरवरी को बहादुरगढ़ के सेक्टर 14 स्थित हिल्टन बैंक्वेट हाल में बरात आएगी। शादी बिना दहेज होगी ताकि समाज को सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
बीते साल 28 सितंबर को हुई थी सगाई
पहलवान दीपक पूनिया का रिश्ता पिता सुभाष पूनिया के पुराने दोस्त गांव निलौठी निवासी अनूप सिंह की बेटी शिवानी से तय हुआ था। दीपक और शिवानी की सगाई 28 सितंबर 2025 को बहादुरगढ़ के ही एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों और करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। शिवानी वर्तमान में सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं। वे आईएएस बनना चाहती हैं। शादी समारोह में मेहमानों को न्योता देने का सिलसिला शुरू हो गया है।