फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ जोन नेशनल खेलों में दीपक ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के गांव आसौदा गांव निवासी दीपक सैनी ने 20 अगस्त को रोहतक में हुई सातवीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेक्टिस चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में दीपक का चयन करनाल में हुए नार्थ जोन नेशनल खेलों के लिए हुआ था। 3 सितंबर को हुई इस प्रतियोगिता में दीपक ने 3.80 मीटर पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। दीपक ने 28 अगस्त को करनाल में हुई दसवीं हरियाणा स्टेट यूथ एथलेक्टिस चैंपियनशिप में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीपक ने बताया कि अब वह भोपाल में 17 सितंबर से होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा और अपना भाग्य आजमाएगा। यह प्रतियोगिता 19 सितंबर तक होगी। दीपक ने बताया कि वह गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रेक्टिस करता है। कोच सुंदर सैनी की देखरेख में ही आगे बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें