फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली खपत में हो रही गिरावट, पिछले वर्ष के मुकाबले कम इस्तेमाल हुई बिजली

Thu, 23 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp09- मेडिकल रोड ​स्थित बिजली घर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में दिवाली के त्योहार पर गत वर्ष के मुकाबले लगभग आठ लाख यूनिट कम बिजली इस्तेमाल की गई है। इसके अलावा मौजूदा समय में बिजली खपत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले वर्ष दिवाली पर जहां 56.43 लाख यूनिट बिजली खपत थी। वहीं, इस बार दिवाली पर 48.73 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की है।
विज्ञापन

बिजली खपत कम होने का मुख्य कारण अभी पूरी तरह सर्दी शुरू न होना भी माना जा रहा है। जबकि दिवाली पर लोग अपने घरों, कार्यालयों व अन्य स्थानों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाने का काम शुरू कर देते हैं, जिसमें बिजली का इस्तेमाल होता है। घरों पर लाइटों को सजाने को लेकर बिजली खपत का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। पिछली बार की बिजली खपत से आठ लाख यूनिट इस साल कम दर्ज की गई है।
इसके अलावा अब मौसम में हो रहे बदलाव के साथ भी बिजली की खपत में गिरावट हो रही है। लोगों ने अब घरों में एसी, कूलर चलाने बंद कर दिए है। मौसम में हुए बदलाव का भी बिजली खपत पर असर हुआ है। मौजूदा समय में सबसे अधिक औद्योगिक क्षेत्र में बिजली खपत दर्ज की गई है। वहीं दिवाली की छुट्टियों के चलते औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली खपत कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष दिवाली पर बिजली खपत
तिथि कृषि ग्रामीण शहरी औद्योगिक कुल वर्ष 2024
17 2.43 15.06 11.41 41.03 69.93 69.03
18 2.45 15.58 11.24 39.86 69.13 72.11
19 2.33 15.96 11.51 29.49 59.29 68.56
20 2.85 16.78 11.51 17.59 48.73 63.95
21 2.27 16.87 9.43 10.43 39.00 61.94

पिछले वर्ष दिवाली पर बिजली खपत
तिथि यूनिट लाखों में
28 अक्तूबर 64.19
29 अक्तूबर 68.46
30 अक्तूबर 67.42
31 अक्तूबर 56.43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें