फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से प्रवासी श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। छुछकवास कस्बे में जहाजगढ़ रोड पर स्थित जोहड़ में डूबने से एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव को सामान्य अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला संभल के बामनेता निवासी ललतेश शाम को जोहड़ में नहाने के लिए गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पशुओं को पानी पिलाने आए पशुपालकों ने घटनाक्रम को देखा और आनन-फानन में श्रमिकों तालाब से बाहर निकाला। इसकी सूचना परिजनों को भी दी। जिसके बाद उसके परिजन इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें