बहादुरगढ़। गांव मांडोठी और बुपनियां के बीच सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
बुपनियां निवासी 42 वर्षीय कुलदीप बृहस्पतिवार गांव मांडोठी गया था। शाम को मोटरसाइकिल पर सवार होकर वह अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह मेहंदीपुर डाबोदा मोड़ के नजदीक पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में उसे काफी चोटें आई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जांच अधिकारी राम अवतार ने बताया कि युवक को काफी चोटें आई थी। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।