फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार के नाहरा-नाहरी रोड स्थित फौजी होटल पर एक व्यक्ति को घर से बुलाकर उस पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह घटना शंकर गार्डन गली नंबर-3 निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई। गत 23 फरवरी की शाम 4 बजे उसे सुभाष नगर निवासी आकाश उर्फ घन्नु का फोन आया। उसने उसे नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के नीचे स्थित फौजी होटल पर बातचीत के लिए बुलाया।
होटल में दोनों ने अन्य लोगों के साथ बैठकर बातचीत की और शराब का सेवन किया। इसी दौरान घर से फोन आने पर कृष्ण कुमार बाहर निकल आया। आरोप है कि तभी आकाश ने पीछे से मांस काटने वाले तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया जोकि उसके बाएं कंधे पर लगा।
विज्ञापन

दूसरे वार से बचने के लिए उसने दाहिना हाथ आगे किया जिससे उसका हाथ बुरी तरह कट गया। शरीर पर अन्य चोटें भी आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को नाहरा-नाहरी रोड स्थित शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें