फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छुड़ानी के तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चार दिन पहले घर से मामा के पास जाने की बात कहकर निकले लापता युवक का शव गांव छुड़ानी के तालाब में मिला है। मृतक की शिनाख्त हो गई है। दुर्घटनावश डूबने की आशंका जताई जा रही है। बादली पुलिस ने परिजनों के बयान पर घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है। पीजीआई एमएस रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त करीब 30 वर्षीय तरुण के रूप में हुई है। तरुण मूल रूप से गांव शेखुपुर का निवासी था, लेकिन परिवार सहित झज्जर में रहता था। इसके मामा गांव खरमाण में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को यह मामा के घर जाने की बात कहकर निकला था। तरुण न तो अपने मामा के घर था और न ही वापस अपने घर लौटा। इसके बाद परिजनों ने इसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। इधर, बुधवार को गांव छुड़ानी के जोहड़ में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव देखा गया। किसी ने सूचना दी तो बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। शिनाख्त के लिए तमाम चौकी-थानों तथा इंटरनेट मीडिया पर जानकारी शेयर की गई। इस तरह से शव की शिनाख्त तरुण के रूप में हो सकी। बताते हैं कि तरुण दिमागी तौर पर बीमार था। वह अक्सर घर से निकल जाता था। वह जोहड़ में किन परिस्थितियों में डूबा, ये अभी जांच का विषय है लेकिन दुर्घटनावश डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने भी किसी तरह का शक-शंका नहीं जताई है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि बुधवार को छुड़ानी के जोहड़ में एक युवक का शव मिला था। परिजनों के बयान पर मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को पीजीआईएमएस रोहतक में शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें