फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 02 Mar 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित उत्तम कॉलोनी में बुधवार देर शाम नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। वीरवार को परिजनों के बयान के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। मृतका की पहचान करीब 28 वर्षीय कीर्ति के रूप में हुई है। कीर्ति की शादी करीब तीन माह पूर्व यहां के निवासी कुणाल के साथ हुई थी। बुधवार की देर शाम परिजनों ने देखा तो कीर्ति फंदे पर लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मायका पक्ष को सूचित कर दिया है। यहां आने पर उनके बयान लिए जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें